{"_id":"571d082c4f1c1b742f8b543c","slug":"gao-sewa-mahotsav-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ सेवा महोत्सव में मालवीयजी की मूर्ति का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ सेवा महोत्सव में मालवीयजी की मूर्ति का अनावरण
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
गौ सेवा महोत्सव
विज्ञापन
मथुरा मार्ग स्थित हासानंद गोचर भूमि में रविवार को आयोजित गौ सेवा महोत्सव के अंतर्गत भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय की मूर्ति का अनावरण किया गया। समारोह में केंद्रीय ऋषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए मालवीयजी ने अनेक गौ शालाओं का निर्माण कराया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार देश में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बरसाना के विरक्त संत रमेश बाबा ने कहा कि महामना उच्च कोटि के समाज सुधारक और महान दार्शनिक थे।
अध्यक्षता करते हुए स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि अनेक सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रवादी कार्यों के लिए देश महामना का सदैव आभारी रहेगा। महंत बलराम दास बाबा ने भी विचार व्यक्त किए।
गौ पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए डा. सुरेश द्विवेदी, सुरेशचंद्र अग्रवाल, चंद्रमोहन, माधवगोपाल दास, देवीदास, डा. कपिल मोहन वार्ष्णेय, राकेश बंसल, लौकेश, बाबा दामोदर दास को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वेटरनेरी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. केएमएल पाठक, किशन दयाल, ललित अरोड़ा, कल्याण दास, देवीदास गर्ग, रामदास बाबा, बांकेबिहारी माहेश्वरी, चेतन मलिक, रविकांत गर्ग, डा. राजीव पाठक, एसके शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सार्थक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos