{"_id":"61687689b485b416966362ee","slug":"corona-test-report-maharajganj-news-gkp412956734","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए अब नहीं करना पडे़गा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए अब नहीं करना पडे़गा लंबा इंतजार
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीएमओ कार्यालय परिसर में गेट के पास आरटीपीसीआर की जांच के लिए जल्द लैब बनकर तैयार हो जाएगा। जरूरी मशीनें एवं उपकरण आ चुके हैं। काम भी तेजी से चल रहा है। लैब के शुरू होने पर जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिल जाएगी।
सीएमओ कार्यालय परिसर में ब्लड बैंक के पुराने भवन में कोरोना की आरटीपीआर लैब तैयार हो रही है। पुराने भवन की मरम्मत और बायोसेफ्टी लैब तैयार करने के लिए कुल 19 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रथम किस्त 9.50 लाख रुपये भी मिल चुके हैं। दूसरी किस्त कार्य पूर्ण होने पर के बाद मिलेगा। पुराने ब्लड बैंक के भवन को ठीक किया जा रहा है। अंदर कमरे को साफ करने के साथ ही रंगाई-पुताई कराई जाएगी। बाउंड्री का प्लास्टर चल रहा है। भवन में आने-जाने के लिए मुख्य रोड पर गेट बनेगा। चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र सिंह ने कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि काम तेजी से कराया जा रहा है। कमरा ठीक होने के बाद से मशीनें लगवा दी जाएंगी।
जांच के लिए जरूरी मशीनें शासन से भेजी दी गई हैं। कुछ मशीनें मिल गई हैं। अन्य मशीनें भी जल्द आने की उम्मीद है। पहले जांच के लिए लखनऊ, गोरखपुर के अलावा अन्य जगहों पर सैंपल भेजने पड़ते थे। लैब तैयार हो जाने के बाद कोरोना की सभी जांचें जिले में होंगी। रिपोर्ट भी जल्द मिलेंगे।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
Trending Videos