{"_id":"69-100111","slug":"Maharajganj-100111-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड परीक्षा
Maharajganj
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के आठ महाविद्यालय के बीएड की परीक्षा के लिए नोडल केंद्र बनाए गए जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में बुधवार को बीएड के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया है। सहायक केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम शर्मा ने बताया कि इंप्रूवमेंट व मुख्य परीक्षा में कुल 781 परीक्षार्थियों का पंजीकरण है। जिनमें 768 छात्र छात्रा उपस्थित रहे। इस दौरान अनुचित साधन प्रयोग करने के आरोप में एक परीक्षार्थी को रिस्टीकेट किया गया है। बीएड का तीसरा प्रश्न पत्र शुक्रवार को होगा।
Trending Videos