{"_id":"6a306741ec1193869c03666c","slug":"yoga-week-begins-over-500-participants-practiced-yoga-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161835-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: योग सप्ताह शुरू, 500 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: योग सप्ताह शुरू, 500 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
सेवरही में योगाभ्यास करते लोग।संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले में योग सप्ताह का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। जिला क्रीड़ास्थल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
योग प्रशिक्षकों अनुज झिंझारिया, अभय रंजन मिश्र, आशीष कुमार और अदिति सिंह ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। सुबह आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तहसीलों और ग्राम पंचायतों में भी हुए योग कार्यक्रम योग सप्ताह के तहत जिले की सभी तहसीलों, विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लेते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी प्रभावी साधन है। योग सप्ताह का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ और निरोगी समाज के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली (बुद्ध मंदिर), कुशीनगर में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए जिले के लोगों से सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. संतराम मौर्य एवं डॉ. अनिरुद्ध कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) विशाल प्रताप सिंह, अविनाश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।