सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jammu Mail pelted with stones; four laborers arrested.

Kanpur News: जम्मू मेल पर पथराव, चार श्रमिक गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jammu Mail pelted with stones; four laborers arrested.
विज्ञापन
कानपुर। जम्मू मेल एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई। जीआरपी ने चार लोगों को दबोचा है। बाद में जांच के दौरान पता चला कि यह पत्थरबाजी नहीं थी बल्कि रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे श्रमिकों से हुई एक गलतफहमी थी। पुलिस ने चार श्रमिकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना 15 जून को रूमा के पास हुई। सूबेदारगंज से कटरा जाने वाली जम्मू मेल के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को ट्रेन में पत्थरबाजी की सूचना दी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से चार लोगों महाराजपुर निवासी तुषार यादव, उन्नाव निवासी अभिषेक, रूमा निवासी अभिषेक सोनी और प्रेमचंद को दबोचा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छानबीन में पता चला कि पीडब्ल्यूआई विभाग के श्रमिक रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य में लगे थे। ट्रेन आने पर लोको पायलट ने हॉर्न बजाया। इससे श्रमिक चौंक गए। उनके हाथ में मौजूद गिट्टी उछल गई और वह फेंककर भागने लगे इसी वजह से लोको पायलट को पत्थरबाजी का आभास हुआ। इससे रेल संचालन में व्यवधान हुआ। जीआरपी ने चारों श्रमिकों का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed