सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Extended best wishes to the vice-captain of the Oman cricket team.

Kanpur News: ओमान की क्रिकेट टीम के उप कप्तान को दी शुभकामनाएं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Extended best wishes to the vice-captain of the Oman cricket team.
विज्ञापन
कानपुर। ओमान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान और भारतीय मूल के विनायक शुक्ला के शहर आगमन पर भाजपा नेता सोमवार को श्याम नगर स्थित उनके आवास पहुंचे। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, दक्षिण इकाई के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने उनसे भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।


प्रकाश पाल ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में विनायक शुक्ला का विशेष रूप से उल्लेख कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की थी। इससे न केवल कानपुर बल्कि पूरे देश के खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। विनायक शुक्ला ने भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में रह रहे भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। आज भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति और अधिक सशक्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed