{"_id":"6a306625e08b4b9086058fd1","slug":"avi-foundation-defeated-renu-ivf-by-67-runs-powered-by-tripti-singhs-century-kanpur-news-c-362-1-ka11003-149767-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तृप्ति सिंह के शतक से अवी फाउंडेशन ने रेनू आईवीएफ को 67 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तृप्ति सिंह के शतक से अवी फाउंडेशन ने रेनू आईवीएफ को 67 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। तृप्ति सिंह के ताबड़तोड़ शतक के दम पर अवी फाउंडेशन ने छठवीं राजरतन महिला क्रिकेट लीग में रेनू आईवीएफ को 67 रन से हराया। तृप्ति सिंह ने नाबाद 104 रन की पारी खेली। उन्हें मैच के अंत में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दूसरे मैच में डैम स्ट्राइकर्स ने स्पार्क इंटरनेशनल को पांच विकेट से पराजित किया।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला मुकाबला वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर हुआ। अवी फाउंडेशन ने पहले खेलते हुए 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 226 रन का स्कोर बनाया।
तृप्ति सिंह ने नाबाद 104, माही राजपूत ने 49, रिशू शर्मा ने 35 रन की पारी खेली। सोती ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में रेनू आईवीएफ की टीम 35 ओवर में सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी। एकता सिंह ने 50, बबीता व आनंदी कश्यप ने 26-26 रन का योगदान दिया। नंदनी सिंह और पूजा यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने छह विकेट पर 193 रन बनाए। शिबू सिंह पाल ने नाबाद 83, प्रियांशी सिंह ने 43 और वर्षा शर्मा ने 31 रन बनाए। डैम स्ट्राइकर्स की ओर से अनन्या ने तीन विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए डैम स्ट्राइकर्स ने 32.5 ओवर में जीत हासिल की।
अंजलि रावत ने 72, अर्चना देवी 33 रन बनाए। सिद्धि सिंह ने दो विकेट लिए। अंजलि रावत को वुमंस ऑफ द मैच सम्मान प्रदान किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन फिक्की फ्लो कानपुर की सचिव डॉ. शेफाली राय ने किया। संचालन दिनेश कटियार ने किया। अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, मोईन सिद्दीकी, रीता डे, पीएस नेगी आदि मौजूद रहे।