सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पाकिस्तान का पानी रोकना सरकार का कड़ा कदम

पाकिस्तान का पानी रोकना सरकार का कड़ा कदम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का पानी रोकना सरकार का कड़ा कदम
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा किए गए कायराना आतंकी हमले का चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा। पाक का पानी रोकना भारत का पहला कड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हरकत की विश्व के 50 से अधिक देशों ने निंदा की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सेना को अपने स्तर से कार्रवाई के साथ ही समय और स्थान तय करने की छूट दी है। कहा कि बहुत जल्द परिणाम भी सामने होंगे।
Trending Videos

शुक्रवार को मूसानगर (कानपुर देहात) स्थित अपने आश्रम से संसदीय क्षेत्र फतेहपुर जाते समय केंद्रीय मंत्री घाटमपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी शुक्ला के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि अपना वजूद खत्म होते देखकर कुछ राजनैतिक दल गठबंधन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुगल रोड के किनारे यमुनापट्टी के 16 किलोमीटर चौड़ाई में बसे तिरहर के गांवों की भौगोलिक स्थिति बुंदेलखंड जैसी होने के चलते उन गांवों में भी बुंदेलखंड पैकेज लागू किए जाने की बात को फिर दोहराया। जबकि, घाटमपुर कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए सिकंदरा (कानपुर देहात) से लेकर चौडगरा (फतेहपुर) तक मुगल रोड के फोरलेन के साथ ही घाटमपुर के मुख्य चौराहे पर ओवरब्रिज बनाए जाने जाने की योजना को मंजूरी मिल जाने की जानकारी दी। बताया कि इस मार्ग पर निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान समाज सेवी डा.रामकिशन गुप्ता और भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed