सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dispute over children's mischief, woman's ear cut off

Kannauj News: बच्चों की शरारत पर विवाद, महिला का कान काटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute over children's mischief, woman's ear cut off
विज्ञापन
सौरिख। ग्राम मझपुरवा में बच्चों की शरारत को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक महिला का चाकू से कान काट दिया गया। पुलिस ने बुधवार को महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos



ग्राम मझपुरवा निवासी उषा देवी ने बताया कि 30 मई शाम चार बजे सास उर्मिला देवी घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठी थीं। तभी गांव की सुषमा देवी, परंजुली, विवेक तथा नेमा देवी वहां पहुंच गए। यह लोग जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सास के साथ मारपीट करने लगे। सास को बचाने पर आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान सुषमा देवी ने चाकू से हमला कर उसका कान काट दिया। साथ ही जान से मारने और चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। थाना प्रभारी जयंती गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के विरुद्ध मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed