{"_id":"60c0b8d60af92e044f46879d","slug":"gang-misdeed-with-teenager-in-kannauj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में हैवानियत की हदें पार: मुंह दबाकर नाबालिग को खींचा, सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज में हैवानियत की हदें पार: मुंह दबाकर नाबालिग को खींचा, सामूहिक दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार
कन्नौज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए। तब दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कन्नौज जिले में खेत में शौच क्रिया के लिए गई किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह उसे रास्ते में मुंह दबाकर जबरदस्ती खींच ले गए थे। परिजनों ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। इन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेज रही है।
इलाके के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी मंगलवार को रात नौ बजे अपने खेत पर शौच क्रिया के लिए गई थी। रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के दो युवकों ने उसे दबोच लिया। यह उसका मुंह दबाकर 100 मीटर दूर नाली के पास ले गए। इन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए। तब दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी के परिजन बुधवार को थाने पहुंचे। यहां दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। किशोरी के पिता ने बताया कि दुष्कर्म का प्रार्थना पत्र देने पर भी बेटी को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेजा।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा का कहना है कि उन्हें इस बाबत थाना इंचार्ज ने नहीं बताया। अगर ऐसा हुआ है पूछताछ कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। पीड़िता नाबालिग है। इससे उसके आरोप के आधार पर ही दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos