{"_id":"6159ef068ebc3efaa6443ae9","slug":"crime-kannauj-news-knp656102232","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आ रहे युवक जहर खुरानी का हुआ शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आ रहे युवक जहर खुरानी का हुआ शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दिल्ली से रोडवेज बस से आ रहे युवक से रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने पहले दोस्ती गांठी, बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी व सामान लूट लिया। बस चालक ने बेहोशी की हालत में उसे रोडवेज बस स्टैंड के पास उतार दिया। बाद में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कानपुर देहात जिले के ककवन थाना क्षेत्र के गांव मनावां निवासी अनवर अली चेन्नई में काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह गांव से गया था। शनिवार को वह चेन्नई से दिल्ली होते हुए घर आ रहा था। दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर चला, रास्ते में जहर खुरानी गिरोह ने मेलजोल बढ़ाने के बाद उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने के बाद नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया।
रोडवेज बस के चालक ने उसे सरायमीरा बस स्टैंड पर उतार दिया। जब कि उसके पास बिल्हौर तक का टिकट था। बेहोशी की हालत में इधर उधर गिरता देख डायल 112 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास एक थैला मिला है। इस में कुछ कपड़े के अलावा चेन्नई से आने की टिकट व आधार कार्ड और कोरोना वैक्सीन लगे होने का प्रमाण मिले हैं।
Trending Videos