{"_id":"6a306759153039ca810adb2d","slug":"documents-sought-on-the-appointment-of-sanitation-workers-demand-for-investigation-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-816535-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सफाई कर्मियों की नियुक्ति पर मांगे दस्तावेज, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सफाई कर्मियों की नियुक्ति पर मांगे दस्तावेज, जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पार्षद विकास खत्री, महेश गौतम ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपा। पूछा कि यह नियुक्तियां किस आधार पर की गईं। किन कर्मचारियों के रिक्त स्थानों पर किसे तैनात किया है। उन सभी के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, प्रार्थनापत्र आदि दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।
पत्र में उन्होंने लिखा कि आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नगर निगम में की गई है। यह जानकारी मिली है कि कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत करके नियुक्ति कर ली गई है, इसमें एक जिले से बाहर का व्यक्ति भी शामिल है। चूंकि, पूर्व में कुछ अनुपस्थित चल रहे कर्मचारी ड्यूटी पर आना चाहते थे लेकिन एसएफआई द्वारा उन कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में गड़बड़ी हुई है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही पुराने कर्मचारियों को वापस रखा जाए।
वहीं, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने भी नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वार्ड 54 में आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारी राजकुमार को गलत तरीके से हटाया गया है। उन्होंने भी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। पत्र में जिलाध्यक्ष अशोक प्याल, महानगर अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष महेश पहलवान के हस्ताक्षर हैं।