सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thunderstorm, rain on the relief without electricity

आंधी, बारिश से राहत पर बिजली गुल

अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 24 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm, rain on the relief without electricity
आंधी में पेड़ों से गिरे कच्चे आम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी से जूझ रहे जिले के लोगों को सोमवार की रात कुछ राहत मिलती नजर आई। रात भर चली आंधी और दो बजे के बाद हुई बारिश से मंगलवार की सुबह मौसम कुछ ठंडा रहा। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इस दौरान रात भर बिजली गुल रहने से लोगों को दुश्वारी का भी सामना करना पड़ा। सोमवार की शाम से ही तेज हवाएं चलनी
Trending Videos


शुरू हो गई थी। रात दस बजे के बाद इन हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया और रात भर अंधड़ चलते रहे। कुठौंद, जालौन, माधौगढ़ समेत कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए और कुठौंद में आवागमन भी बाधित हो गया। रात दो बजे के बाद बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे हुई बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से बड़ी राहत मिली। मंगलवार की सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम ठंडा रहा। हालांकि दोपहर में मौसम में बदलाव हुआ। तेज धूप निकलने के बाद मौसम में उमस बढ़ गई। शाम के वक्त भी उमस भरी गर्मी महसूस की गई। उधर, रात आंधी चलने से लोगों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण बिजली सप्लाई रोक दी गई। लगातार शहरवासियों के फोन करने के बावजूद एक बार फिर बिजली

विभाग के अधिकारियों ने फोन नहीं उठाए। इससे उन्हें बिजली के आने की सही जानकारी नहीं मिल सकी। इस दौरान पटेल नगर समेत उरई के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति

बाधित रही। इससे पहले रिववार को भी पूरी रात बिजली नहीं आई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही दफ्तर जाने पर सीधे मुंह बात करते हैं। यह स्थिति तब है जब डीएम ने लोगों की समस्याओं को सुनने और फोन न उठाने पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं।

आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान
पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व दिन पर दिन चढ़ रहा पारा लोगों का जीना मुहाल किए हुए है। इसी बीच सोमवार की रात जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी ने जनमानस को थोड़ी राहत दी है। वहीं इस आंधी से आम की फसल पर बुरा असर डाला है। एक माह से तेज गर्मी के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। वहीं सोमवार देर

रात जनपद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश पर तेज आंधी चली। इससे लोगों को रात में गर्मी से निजात मिली लेकिन अगले दिन आम की फसल धराशाई होती मिली। आंधी ने आम के बगीचों पर अपना कहर बरपा दिया था। पेड़ों पर लगे कच्चे आम आंधी के चलते जमीन पर गिर कर फट गए थे। इससे आम बागवानों में मायूसी छायी हुई है।

एचटी लाइन टूटकर गिरी, युवक झुलसा
रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ावली में सोमवार की रात तेज आंधी में एचटी लाइन टूटक र घरेलू लाइन पर गिर गई। इस दौरान टीवी का स्विच बंद करते समय एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। देर रात जिले में आई आंधी के कारण रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ावली में एचटी लाइन टूटकर घरेलू लाइन पर गिर गई। इससे घराें में एचटी करंट दौड़ने लगा। टीवी बंद करते समय अनूप नायक (24) गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दो मोराें की मौत
कुठौंद थाना के आल के जंगलाें में सोमवार को आई आंधी व तूफान की चपेट में आकर दो मोराें की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि आंधी के कारण मोराें की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed