सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Son-in-law sets himself on fire after wife is not sent with him.

Hathras News: पत्नी को विदा न करने पर दामाद ने खुद को लगाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 16 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law sets himself on fire after wife is not sent with him.
जिला अस्पताल में उपचाराधीन आग से झुलसा विक्रम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ससुराल आए एक युवक ने पत्नी और ससुरालियों से हुए विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। विदाई से इंकार करने पर आक्रोशित दामाद ने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर छिड़का और आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरोठ निवासी विक्रम (35) पुत्र प्रताप सिंह की शादी सात साल पहले चंदपा के खेड़ा परसौली में हुई थी। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी और ससुराल पक्ष के बीच गंभीर विवाद चल रहा था। इस कारण विक्रम की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ काफी समय से मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की शाम को विक्रम अपनी ससुराल आया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे उसने पत्नी को अपने साथ वापस ले जाने की जिद पकड़ ली। जब पत्नी और ससुराल वालों ने उसे साथ भेजने से साफ मना कर दिया, तो विवाद बढ़ गया। इसी कहासुनी से तैश में आकर विक्रम ने बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला, अपने ऊपर डाला और माचिस लगा ली।
विज्ञापन

युवक को आग की लपटों में घिरा देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। ससुराल वालों ने आनन-फानन में आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। चंदपा एसओ योगेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस कारण युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed