सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the very first day of the year, the minimum temperature set a record, the mercury dropped by two degrees.

Hardoi News: साल के पहले ही दिन न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकार्ड, दो डिग्री लुढ़का पारा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
On the very first day of the year, the minimum temperature set a record, the mercury dropped by two degrees.
फोटो-11- गुनगुनी धूप में पार्क में बच्चों के साथ घूमतीं महिलाएं। संवाद 
विज्ञापन
हरदोई। कड़ाके की सर्दी रोज नए रिकार्ड बना रही है। चार सालों में दिसंबर 2025 की अंतिम रात सबसे ठंडी दर्ज हुई थी, वहीं साल की पहली रात ने भी रिकार्ड बना दिया। बृहस्पतिवार को सुबह से खिली गुनगुनी धूप ने दिन में सर्दी से कुछ राहत दी, लेकिन शीतलहर ने गलन बढ़ा दी। इससे रात का तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
Trending Videos

कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को तड़के कोहरे के बाद सुबह से ही सूरज निकल आए। इससे दिन में सर्दी से लोगों को राहत मिली, लेकिन शीतलहर चलती रही। हालांकि सुबह से निकली गुनगुनी धूप का लोगों ने जमकर आनंद लिया। बाजार और पार्कों में काफी चहल पहल देखने को मिली। साल के पहले दिन बच्चों संग लोग पार्काें में नौका विहार का भी मजा उठाते नजर आए। वहीं, सुबह से निकली धूप की वजह से दिन के तापमान में तो इजाफा हुआ, लेकिन रात का तापमान काफी कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पर और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आर्द्रता सुबह 97 प्रतिशत और शाम को 85 प्रतिशत दर्ज की गई। दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच रही।

फोटो-11- गुनगुनी धूप में पार्क में बच्चों के साथ घूमतीं महिलाएं। संवाद 

फोटो-11- गुनगुनी धूप में पार्क में बच्चों के साथ घूमतीं महिलाएं। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed