{"_id":"6956b39e9c15e033640260ff","slug":"a-shopkeeper-carrying-an-egg-cart-died-after-being-hit-by-a-car-hardoi-news-c-213-1-hra1006-142680-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की टक्कर से अंडे का ठेला ले जा रहे दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की टक्कर से अंडे का ठेला ले जा रहे दुकानदार की मौत
विज्ञापन
फोटो-16- ओमकार। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर बघौली चौराहे के पास अंडे का ठेला लेकर जा रहे दुकानदार को कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार रात की है। हादसे में कार पलट गई। कार छोड़कर चालक मौके से भाग गया।
बघौली चौराहा निवासी ओमकार सक्सेना (46) बघौली चौराहे के पास ठेला लगाते थे। उनके मकान से बघौली चौराहा 200 कदम दूर है। पुत्र विवेक के मुताबिक, बुधवार रात 8.30 बजे पिता ओमकार अंडे का ठेला लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान चौराहे के पास ही कार ने ठेले में टक्कर मार दी। इससे ओमकार को गंभीर चोटें आईं। उनको एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर कार पलट गई। कार छोड़कर चालक भाग गया।
ओमकार के परिवार में पत्नी आशा, दो पुत्र विवेक, विशाल और एक पुत्री कोमल है। प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। कार के नंबर से चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
11 फरवरी को होनी है पुत्री की शादी
पुत्र विवेक के मुताबिक, उनकी बहन की शादी शाहजहांपुर में तय है। 11 फरवरी को बहन की बरात आनी है। घर में शादी से जुड़ी तैयारियां की जा रही थीं। पिता की मौत के बाद सभी गमजदा हैं।
Trending Videos