सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman dies after being bitten by a poisonous insect

Hamirpur News: जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being bitten by a poisonous insect
फोटो 04 एचएएमपी 06- मृतक उर्मिला की फाइल फ़ोटो। परिजन
विज्ञापन
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के खदरा डेरा गांव में महिला की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। खदरा डेरा निवासी उर्मिला (42) पत्नी दिवंगत शिवशरण बुधवार दोपहर बाजार से घर लौटने के बाद घरेलू कार्यों में लगी थीं।
Trending Videos


इसी दौरान उनके हाथ में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन ने पहले गांव के एक सपेरे से झाड़-फूंक कराई लेकिन कोई राहत नहीं मिली। परिजन उसे बांदा अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां की माैत से दो पुत्र विश्राम (17) और सुखराम (15) रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed