{"_id":"57448b994f1c1bb515691fca","slug":"breakdown-on-70-feeders-power-water-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीडरों पर ब्रेकडाउन, बिजली-पानी को हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीडरों पर ब्रेकडाउन, बिजली-पानी को हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
70 फीडरों पर ब्रेकडाउन, बिजली-पानी को हाहाकार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की शाम आई तेज आंधी-बारिश ने बिजली का फ्यूज उड़ा दिया। आंधी में जगह-जगह विद्युत तार टूटने से पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई। शहर से लेकर देहात तक लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हुए। मंगलवार शाम तक ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। 220 केवी मैन लाइन सहित जिले के 70 फीडरों पर ब्रेकडाउन रहा। बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा रहा।
सोमवार की शाम तेज आंधी के साथ आई बारिश का क्रम देर रात तक जारी रहा। आंधी आते ही जिले की बिजली गुल हो गई। शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह बिजली के तार और हाईटेंशन लाइनें तक टूट गईं। इधर मैनपुरी से फीरोजाबाद आने वाली 220 केवी मैनलाइन ब्रेकडाउन में आने से पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। रात में विद्युत विभाग की टीमों को फाल्ट ढूंढने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में करीब 12 बजे के बाद एक-एक फीडर की टेंस्टिंग के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। इंडस्ट्रियल एरिया के तहत नगला भाऊ, राजा का ताल, मुरलीनगर में डबल सर्किट पोल टूटने के कारण नगला भाऊ, रहना, जैन नगर, हिमायूंपुर, सुहाग नगर, भीमनगर, महावीर नगर, करबला क्षेत्र रातभर अंधकार में डूबे रहे। इंडस्ट्रियल एरिया व राजा का ताल में मंगलवार सुबह नए पोल स्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था, लेकिन विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।
इन फीडरों पर रहा ब्रेकडाउन
तेज आंधी व बरसात के कारण मोहम्मदाबाद, नारखी, माधौगंज, सिरसागंज, यूपीएसआईडीसी, एका बिजलीघर के आवा नगला सौंठ में चार, मटसेना में चार, नगला चूरा में तीन, नगला रामकुंवर में चार, रैपुरा में दो, हजरतपुर में चार, मक्खनपुर में चार, खैरगढ़ में पांच, पैंगू में तीन, सिरसागंज ग्रामीण के तीन, सैमरा में चार, ऊमरी में दो, करहल में दो, यूपीएसआईडीसी में चार, नारखी में चार, दबरई में तीन, लुहारी में चार, लालऊ में तीन, रूपसपुर में तीन, एका में तीन फीडर ब्रेकडाउन में रहे। मंगलवार को दिनभर ब्रेकडाउन ठीक करने का कार्य चलता रहा।
विभाग को एक करोड़ से अधिक का नुकसान
तेज आंधी व बरसात के कारण बिजली विभाग को करीब एक करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण जिले में 250 से अधिक पोल के तार टूट गए हैं। कुछ पोल भी गिर गए हैं। आधा दर्जन बिजलीघरों के साथ देहात क्षेत्र से जुड़े 70 फीडराें पर ब्रेकडाउन हुआ है, जिसकी ठीक कराने का कार्य लगातार जारी है।
जलकल विभाग पहुंची फरियादियों की भीड़
फीरोजाबाद। रातभर बिजली गुल रहने के कारण नलकूप नहीं चले, जिस कारण टंकियां नहीं भर सकीं। मंगलवार को जलापूर्ति बाधित रही। ऐसी स्थिति में शहर की जनता सुबह नगर निगम पहुंची। कई घंटों तक लोग डेरा जमाए रहे। रमेश चंद्र अंजाना ने बताया कि टैक्स लेने के बाद भी निगम क्षेत्र की जनता को पानी मुहैया नहीं हो रहा। प्राइवेट सबमर्सिबल से खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। सरोजदेवी, सूर्यनरायन, रिंकू यादव, रमेश, राधेश्याम, विजय यादव, राहुल, गौरव, संजू, आशा, मनीषा, रामसखी, अनूप, सुषमा रहे। अजमेरी गेट के लोगों ने बताया कि अजमेरी गेट बाबा मैरिज होम वाली गली में हजारों की आबादी है। लोग अपना काम छोड़कर दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं। प्राइवेट सबमर्सिबल से हर माह 200 रुपये में पानी खरीद रहे हैं। आकाशवाणी रोड गली नं. 22 की भी पेयजल समस्या बताई। मांग करने वालों में नईम, सनाउल्ला, जियाउल्ला, सलीम, सद्दाम, इमरान, परवेज, रियाज अहमद, अबरार, हाजी सलीम थे। हिमायूंपुर मंदिर वाली गली, महावीर नगर, चिश्ती नगर, जाटवपुरी, करीमगंज, दीदामई के लोगों ने भी जलकल विभाग व नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई।
एक दिन में दर्ज हुई 32 शिकायतें
बिजली संकट के चलते मंगलवार को जलकल विभाग के कंट्रोल रूम में सर्वाधिक 32 शिकायतें दर्ज की गईं। सुबह क्षेत्र में पेयजल सप्लाई न होने के कारण सबसे अधिक डिमांड पानी के टैंकरों की हुई।
Trending Videos