सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There was a close competition in the development of Sheru and Kurcha of Pathankot.

Etawah News: पठानकोट के शेरू और कुरछा के विकास में रही कांटे की टक्कर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
There was a close competition in the development of Sheru and Kurcha of Pathankot.
विज्ञापन
फोटो 26::सिंडौस में आयोजित दंगल में दांवपेंच लगाते पहलवान। संवाद
Trending Videos

फोटो 27:: सिंडौस में आयोजित दंगल में दांवपेंच लगाते पहलवान। संवाद
- छह राज्यों के दिग्गज पहलवानों ने आजमाया भाग्य, पूर्व विधायक ने हाथ मिलवाकर कराया मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंडौस में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय दंगल में विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अखाड़े की मिट्टी पर पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।



दंगल का मुख्य आकर्षण पठानकोट के शेरू और कुरछा के विकास के बीच का मुकाबला रहा, जो काफी संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, कई अन्य कुश्तियां भी हुईं जहाँ पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जी-जान लगा दी। फिरोजाबाद के श्याम ने मथुरा के राहुल को, मिटहटी के राघव ने फिरोजाबाद के किशन को और आगरा के सुनील ने मथुरा के रंजीत को मात दी। आगरा के सुरेंद्र, समसाबाद के प्रमोद, मुरैना के बादशाह, विशाल, पुलन्दर और भारत ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की। आगरा के करुआ व फिरोजाबाद के लवकुश तथा गेहवत के भानू व मुरैना के भूपेंद्र के बीच मुकाबला बराबरी का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भानु प्रताप उर्फ डीएम ने फीता काटकर किया। आखिरी झंडी की कुश्ती का हाथ मिलान पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने कराया। विशिष्ट अतिथि गौरव राजावत और सिद्धनाथ ने दंगल आयोजक आलोक दुबे के साथ मिलकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सज्जन सिंह राजावत, किशन सिंह, सतेन्द्र राजावत, बेटा मास्टर, बिजेंद्र मास्टर, राजेश चौहान, दीपक प्रजापति, राघवेंद्र सिंह, पप्पन सिंह, राहुल राजावत और श्याम प्रताप राजावत सहित आयोजन समिति के कई सदस्य भी मौजूद रहे।







राष्ट्रीय स्तर के दंगल में देश के विभिन्न कोनों से आए पहलवानों ने अपनी शारीरिक क्षमता और दांव-पेंच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों ने हर मुकाबले का भरपूर आनंद लिया और पहलवानों की सराहना की। इस तरह के आयोजनों से न केवल पहलवानों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि ग्रामीण खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed