सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   teen maheene mein teesaree baar badala praachaary

तीन महीने में तीसरी बार बदला प्राचार्य

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
teen maheene mein teesaree baar badala praachaary
विज्ञापन
इटावा। केके स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने तीन महीने के अंदर तीसरी बार प्राचार्य बदला है। अब डा. सुचित्रा वर्मा को हटाकर गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एके शर्मा को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रबंध समिति के मंत्री राकेश वर्मा ने इस आशय का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया।
Trending Videos

प्रोफेसर अरुण वर्मा पिछले चार साल तक प्राचार्य पद पर रहे। जुलाई के महीने में एलएलबी परीक्षा के दौरान महाविद्यालय में सामूहिक नकल का मामला पकड़े जाने के बाद छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति ने प्रो अरुण वर्मा के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर अरुण वर्मा को प्राचार्य पद से हटा दिया। उनके स्थान पर अगस्त में डा. सुचित्रा वर्मा को प्राचार्य का कार्यभार सौंपा गया। वे लगभग डेढ़ महीने तक ही इस पद पर रह सकीं। शुक्रवार को कालेज प्रशासन ने उन्हें हटाकर डा. एके शर्मा को प्राचार्य पद का कार्यभार सौंप दिया।
वरिष्ठ होने के कारण कालेज के शिक्षक डा. एके शर्मा को प्राचार्य बनाने की मांग काफी समय से कर रहे थे । कार्यभार ग्रहण कर डा. शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कॉलेज की साख बढ़ाना, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करना रहेगा।
प्राचार्य बनने पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, मंत्री राकेश वर्मा, निदेशक डॉ विद्याकांत तिवारी, कार्यालय अधीक्षक मधूसूदन ,आशीष पटेल, अवनींद्र मोहन वर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed