{"_id":"6a21bffc825708773504822b","slug":"hawker-hit-by-tractor-condition-critical-etawah-news-c-216-1-etw1005-143894-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फेरी वाले को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फेरी वाले को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई-भदान मार्ग पर गुरुवार दोपहर तिजोरा गांव के पास साइकिल सवार फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले को बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया।
नगर के जैन मोहल्ला निवासी रामनरेश (80) साइकिल से गांव-गांव घूमकर कपड़ों की फेरी लगाते हैं। गुरुवार दोपहर को वह तिजोरा गांव से फेरी लगाकर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ईंट भट्ठे के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही उनकी बेटी सुकन्या नगर के जैन मोहल्ला से बलरई मौके पर पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता को ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर ने टक्कर मारी है। परिजन घायल रामनरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया। सीएचसी में इलाज के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। थानाध्यक्ष बलरई कृपाल सिंह ने बताया कि मौके पर पीआरवी पहुंची थीं उसमें तैनात सिपाही ने घायल हुए व्यक्ति को उनकी बेटी के साथ सीएचसी में भर्ती कराया गया था। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Trending Videos