सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to the breakage of the main line wire, the supply of two substations was stopped for 11 hours.

Deoria News: मेन लाइन का तार टूटने से दो उपकेंद्रों की 11 घंटे ठप रही सप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Due to the breakage of the main line wire, the supply of two substations was stopped for 11 hours.
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर में मेन सप्लाई का तार टूटने से दो विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई 11 घंटे तक पूरी तरह से बाधित रही। सोमवार की सुबह निगमकर्मियों ने खराबी ठीक कर सप्लाई बहाल कराई।
Trending Videos

कुशीनगर जिले के कसया डिवीजन से जिले के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को 33 हजार की बिजली सप्लाई आती है। यहां से रामपुर कारखाना के पांडेयचक उपकेंद्र को भी सप्लाई जाती है। रविवार की रात 11 बजे के करीब हेतिमपुर में मेन सप्लाई का तार टूटकर गिर गया। सोमवार की सुबह निगमकर्मियों ने फाल्ट ढूंढ़कर कड़ी मशक्कत कर खराबी ठीक कर सुबह दस बजे के करीब सप्लाई बहाल कराई। इस दौरान दोनों उपकेंद्रों की सप्लाई करीब 11 घंटे तक पूरी तरह बाधित रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता इमिलिया ने बताया कि हेतिमपुर में मेन सप्लाई का तार टूटकर गिर गया था। ठीक कराकर सप्लाई बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed