{"_id":"61dc6c879f097b1eb40c2c32","slug":"booster-doge-given-deoria-news-gkp423209847","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर डोज के लिए केंद्र पर उमड़े कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर डोज के लिए केंद्र पर उमड़े कर्मचारी
विज्ञापन
स्टेडियम में होमगार्ड विभाग ने लगवाया वैक्सीन। संवाद
- फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बूस्टर डोज के लिए केंद्र पर उमड़े कर्मचारी
एसपी, सीएमओ, एडीएम, एसडीएम समेत फ्रंटलाइन व हेल्थ केयर वर्कर्स को लगी डोज
वैक्सीन की कवच में सुरक्षित हों जनपदवासी, गाइडलाइन का हो पालन : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में बूस्टर डोज लगाने का कार्य सोमवार को शुरू हो गया। शहर के स्व. रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम व पुलिस लाइन में आयोजित मेगा कैंप में फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर तथा चुनाव ड्यूटी व कार्य करने वाले कार्मिकों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा चिह्नित स्थानों पर भी टीका लगाया गया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने स्टेडियम में आयोजित वैक्सीनेशन सत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स के बूस्टर डोज वैक्सीनेशन करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को वैक्सीनेशन के लिए 712 बूथ बनाए थे। बूस्टर डोज के लिए स्टेडियम में बीस तथा पुलिस लाइंस में दस बूथ बनाए गए थे। यहां बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर व पंचायती राज विभाग के कर्मी, होमगार्ड के जवान, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मी पहुंचे। स्टेडियम सहित ग्राउंड, बैडमिंटन हाल में काउंटर बनाए गए थे। उधर, पुलिस लाइन में बने बूथों पर भी लंबी कतार रही। यहां पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ कुमार सिंह ने भी बूस्टर डोज लगवाई।
डीएम ने स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्यकर्मी एवं चुनाव कार्य में संबद्ध कार्मिकों को बूस्टर डोज देने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। बूस्टर डोज लगने के बाद कर्मी कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेंगे। मेगा अभियान में 15-18 वर्ष की आयु के किशोरों का भी टीकाकरण किया गया। उन्होंने जनपदवासियों से वैक्सीनेशन कराने तथा कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान एडीएम कुंवर पंकज, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र चौधरी, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि डॉ अंकुर सांगवान आदि मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया यह डोज उन लोगों को लगाई जा रही है, जिन्होंने नौ महीने पहले टीके की दोनों डोज लगवा ली थी। इसमें 11,613 स्वास्थ्य कर्मियों, 11,663 फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक 58,111 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्हें कोई बीमारी है। ऐसे लोगों को उनके डॉक्टर की सलाह पर ही डोज लगाई जा रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु के करीब 2.17 लाख किशोरों को टीका लगना है। इसके सापेक्ष 56,864 किशोरों को लग चुका है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में करीब 15.43 लाख लोगों का टीकाकरण होना है। करीब 11.52 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है, करीब 7.85 लाख लोगों को दूसरी डोज लगी है। गांवों में डोर-टू-डोर स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगाने के लिए जा रहे हैं। जल्द से जल्द अधिक से अधिक को टीका लगाने का प्रयास है।
बरहज में कर्मियों को लगी बूस्टर डोज
बरहज। 186 कर्मियों का टीकाकरण किया गया। अभियान में राजस्व-स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। सोमवार को तहसील, सीएचसी बरहज और महेन पीएचसी पर फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई गई। एसडीएम ध्रुव शुक्ल, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ देवआनंद, चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल और महेन चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बूस्टर डोज लगवाई। तहसील में 80, सीएचसी में 66 और महेन पीएचसी में 40 कर्मियों का टीकाकरण किया गया। संवाद
Trending Videos