सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   16 lakh devotees carried Kanwar from the Ganga Ghats

Bulandshahar News: गंगा घाटों से 16 लाख भक्तों ने उठाई कांवड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
16 lakh devotees carried Kanwar from the Ganga Ghats
नगर के राजराजेश्वर मंदिर में जला​भिषेक करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार/नरौरा। महाशिवरात्रि पर रविवार को शिवालयों में आस्था और भक्ति का संगम दिखाई दिया। रामघाट, अनूपशहर और नरौरा गंगा घाट पर तीन दिन तक चले कांवड़ मेले में 16 लाख से अधिक भक्तों ने कांवड़ उठाई। वहीं, रविवार जिले के 300 से अधिक शिवालयों में छह लाख से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। प्रशासन के अनुसार इनमें से 3.35 लाख भक्तों ने जिले के 10 बड़े शिवालयों में जलाभिषेक किया है।
Trending Videos

अहार में अंबकेश्वर महादेव मंदिर, शिकारपुर क्षेत्र के गांव बरासऊ स्थित बड़ा महादेव मंदिर, नगर के राज राजेश्वर मंदिर और गंगेरुआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ, खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, औरंगाबाद स्थित प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, अनूपशहर के गांव मलकपुर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर समेत जिले भर में करीब 300 शिवालय हैं। इसके अलावा गांवों में भी भगवान शिव के छोटे-छोटे मंदिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम श्रुति सिंह ने बताया कि अनूपशहर व अहार में चले कांवड़ मेले में 16 लाख से अधिक कांवड़ उठाई गई। इनमें रामघाट में करीब 12 लाख और अनूपशहर के मस्तराम व बबस्टर गंज घाट 4.10 लाख से अधिक भक्त कांवड़ लेने पहुंचे। अनूपशहर व रामघाट में लगे तीन दिवसीय कांवड़ मेलों का समापन हो गया।
वहीं, दूसरी ओर रविवार को जिले भर के 300 से अधिक शिवालयों में करीब छह लाख कांवड़ियों व भक्तों ने जलाभिषेक किया। इनमें से 10 प्रमुख बड़े मंदिरों पर 3.35 लाख कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। अंबकेश्वर महादेव मंदिर अहार में सबसे अधिक 1.35 लाख से अधिक और बरासऊ के मंदिर पर 88 हजार से अधिक भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा और कांवड़ मेले के दौरान करीब दो हजार पुलिसकर्मी गंगा घाटों, शिवालयों व कांवड़ यात्रा मार्गों पर तैनात किए गए थे। अनूपशहर व रामघाट समेत अन्य घाटों व शिवालयों पर ड्रोन से भी नजर बनाए रखी गई।
वहीं, अनूपशहर क्षेत्र के संवेदनशील गांव मलकपुर के ढाका स्थित ढाकेश्वर महादेव पर सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि कांवड़ मेले के चलते रूट डायवर्जन रविवार की आधी रात को हटा दिया गया।

नगर के राजराजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

नगर के राजराजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed