{"_id":"5c55e09cbdec224a415dbf8c","slug":"71549131932-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़ी सुरक्षा में सपन्न हुई डीएलएड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड़ी सुरक्षा में सपन्न हुई डीएलएड परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई डीएलएड परीक्षा
- जिले के नौ केंद्रों पर छह दिन से चल रही थी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ओड़वारा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित डीएलएड परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। प्रथम, द्वितीय और छूटे हुए विद्यार्थियों की आंशिक सेमेस्टर परीक्षा छह दिन सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर की निगहबानी में चली।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान की डीएलएड परीक्षा के लिए जिले भर में नौ केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर शिक्षा विभाग से एक पर्यवेक्षक और जिलाधिकारी की तरफ से एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी लगाए गए थे। इस परीक्षा के लिए शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज नगर बाजार, कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी, श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय इंटर कॉलेज, यूनिक साइंस एकेडमी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी विद्यालय, जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओड़वारा, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन सभी केंद्रों पर प्रथम सेमेस्टर के 3,900 परीक्षार्थी और द्वितीय तथा आंशिक के 3,565 परीक्षार्थी आवंटित थे। जिनमें से महज 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डॉयट प्राचार्य डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा को संपन्न कराने के लिए विभाग के अधिकारी और सचल दल लगातार केन्द्रों का जायजा लेते रहे। कहीं से किसी केंद्र पर कोई शिकायत नहीं मिली है।
Trending Videos