सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   universty

अब 20 तक जमा होंगे ऑनलाइन रेग्युलर परीक्षा फार्म

बरेली Updated Tue, 16 Dec 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
universty
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के ऑनलाइन रेग्युलर परीक्षा फार्म अब 15 के बजाय 20 दिसंबर तक जमा होंगे। परीक्षा फार्म की प्रोसेसिंग फीस को लेकर चल रहे हंगामे के बाद विश्वविद्यालय को तारीख बढ़ानी पड़ी है।
Trending Videos

नये आदेश के तहत 20 दिसंबर तक विद्यार्थी फार्म जमा कर सकेंगे। 26 दिसंबर तक विद्यार्थियों को कॉलेज में 31 दिसंबर तक कॉलेजों को विश्वविद्यालय में फार्म जमा करने होंगे। अब तक तीन लाख 84 हजार विद्यार्थी ऑनलाइन रेगुलर परीक्षा फार्म जमा कर चुके हैं। हालांकि, कॉलेजों में फार्म जमा नहीं हो रहे हैं। ऐसा फीस कम करने की मांग के चलते हो रहा है। वहीं, ऑनलाइन प्राइवेट फार्म के लिए भी सोमवार को प्रैक्टिस हुई। 15 दिसंबर से फार्म भरे जाने थे, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों की वजह से फार्म नहीं खोले गए। 16 दिसंबर से फार्म खुल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समाजवादी छात्र सभा ने फार्म जमा करने की तारीख 20 के बजाय 25 दिसंबर करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विशाल यादव, रोहित यादव, अरुण यादव, राधा गुप्ता, अभिषेक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed