{"_id":"69921d9fed4515b2a80aa0c9","slug":"there-is-no-medical-college-in-bareilly-i-am-lobbying-for-aiims-forest-minister-bareilly-news-c-4-agr1043-827300-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में मेडिकल कॉलेज नहीं, एम्स के लिए कर रहा पैरवी : वनमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में मेडिकल कॉलेज नहीं, एम्स के लिए कर रहा पैरवी : वनमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया। वह बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए नहीं बल्कि एम्स की स्थापना के लिए पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरेली में तीन निजी मेडिकल कॉलेज पहले से हैं। ऐसे में यहां मेडिकल कॉलेज नहीं, बल्कि एम्स की जरूरत है। बरेली में एम्स की स्थापना से आसपास के जिलों को भी लाभ होगा।
डॉ. अरुण कुमार का शनिवार को एक बयान वायरल हुआ था। इसमें वह प्रदेश सरकार के बजट की तारीफ कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि बरेली के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की कोई जरूरत नहीं है। यहां पहले से तीन निजी मेडिकल कॉलेज हैं।
उन्होंने कहा कि वह 300 बेड अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में पीपीपी मॉडल पर चालू कराने और बरेली से लखनऊ शिफ्ट किए गए क्रिटिकल केयर सेंटर को वापस बरेली लाने के लिए भी शासन स्तर पर पैरवी कर रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के साथ उनकी मंगलवार को बैठक है।
स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों से भी उन्होंने इस संबंध में बात की है। उनका प्रयास और प्राथमिकता बरेली में एम्स की स्थापना कराना है। संवाद
Trending Videos