{"_id":"b27f75376f2d721ec75ec31e5b5d0847","slug":"hangama-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोपेश्वर नाथ मंदिर में बैनर उतारने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोपेश्वर नाथ मंदिर में बैनर उतारने पर हंगामा
बरेली
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट इलाके के धोपेश्वरनाथ मंदिर में बैनर उतराने का विरोध करते हुए खुद को महंत होने का दावा करने वाले कुंवर पाल गिरि ने हंगामा खड़ा कर दिया। थाने में कुछ लोगों पर भंडारे के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मंदिर में जाने की जहमत नहीं उठाई।
सावन के दिनों में धोपेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहता है। बीस जुलाई से मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालु सावन के महीने में भंडारों का आयोजन करते हैं। कुवंर पाल गिरि मंहत की हैसियत से मंदिर में तीन दिन पहले बैनर लगा दिया। उसमें लिखा था कि मंदिर में भंडारा कराने का कोई पैसा न दें। साइकिल स्टैंड नहीं लगेगा। किसी दुकानदार से वसूली नहीं होगी। बुधवार को किसी ने उसे बैनर को उतारकर गायब कर दिया। कुंवरपाल गिरि ने सावन में व्यवस्था के नाम पर बनी दूसरे पक्ष की कमेटी के लोगों पर सवाल खड़े करके हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि वह कमेटी बनाकर लोगों के वसूली नहीं करने देंगे। यह सरासर गलत है, भंडारे के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया जाए। कुंवरपाल गिरि इस मामले की शिकायत करने थाना कैंट भी पहुंचे। उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक सूर्यदेव यादव ने बताया कि कुंवर पाल गिरि की शिकायत आई थी। अब कोई खास बात नहीं है। सावन में सुरक्षा के लिए मंदिर में फोर्स लगाई जा रही है।
Trending Videos