सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Navi Mumbai flights will start from March 30.

Bareilly News: 30 मार्च से बरेली-नवी मुंबई के बीच होगी उड़ान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Navi Mumbai flights will start from March 30.
विज्ञापन
बरेली। बरेली-मुंबई के बीच होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान अब बरेली-नवी मुंबई के बीच होगी। 30 मार्च से उड़ान का शेड्यूल बदल जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट पर व्यस्तता के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने यह निर्णय लिया है। बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में चार और बंगलूरू के लिए तीन दिन उड़ान है। नवी मुंबई के लिए प्रस्तावित एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के लिए अभी बरेली के लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
Trending Videos


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने बरेली-मुंबई के बीच उड़ान के शेड्यूल में बदलाव लिया है। अब यह उड़ान बरेली-मुंबई के बीच नहीं बल्कि बरेली-नवी मुंबई के बीच होगी। अब तक मुंबई से आने वाली फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पर दोपहर 2:20 बजे लैंड करने के बाद बरेली से मुंबई के लिए 2:55 बजे उड़ान भरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए शेड़्यूल के अनुसार नवी मुंबई से आने वाली फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे बरेली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और यहां से दोपहर 2:20 बजे नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। बरेली-नवी मुंबई के बीच हवाई यात्रा 2:25 घंटे और नवी मुंबई-बरेली के बीच 2:15 घंटे के पूरी होगी। किराये में विशेष बदलाव नहीं किया गया है। बरेली-बंगलूरू की उड़ान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

--------
नई उड़ान के लिए एयरइंडिया एक्सप्रेस ने नहीं किया संपर्क
- बरेली-नवी मुंबई के बीच उड़ान के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का एयर इंडिया एक्सप्रेस से करार हो चुका है। इसके लिए नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट भी मिल चुका है, लेकिन अब तक एयर इंडिया एक्सप्रेस से स्थानीय स्तर पर सिविल एन्क्लेव बरेली के अधिकारियों से कोई संपर्क ही नहीं किया। निदेशक ने बताया कि नई उड़ान शुरू होने में देरी हो सकती है। वह अधिकारियों व उड्डन कंपनियों के संपर्क में हैं। पत्राचार किया जा रहा है।


--------
वर्जन-
बरेली-मुंबई की उड़ान 30 मार्च से बरेली-नवी मुंबई के बीच होगी। मंगलवार को ही मुंबई में एयरपोर्ट बदला गया है। उड़ान के समय में भी कुछ बदलाव हुआ है। नवी मुंबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ान शुरू करनी है। संबंधित उड्डयन कंपनी से पत्राचार किया जा रहा है। नई उड़ान शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है। - अवधेश अग्रवाल, निदेशक सिविल एन्क्लेव बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed