सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The streets of the city are shabby

शहर की सड़के जर्जर, पैदल चलना भी दुश्वार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The streets of the city are shabby
नगर पालिका के निकट जर्जर गड्ढे युक्त सड़क पर चलने को मजबूर लोग। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की कई सड़कें ऐसी है कि गड्ढों में सड़क को तलाशना पड़ता है। इन पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क बनने के बाद दोबारा न तो इनकी मरम्मत हुई और न ही कभी पैच लगाए गए। सड़क जर्जर होने के कारण हादसों की आशंका बनी हुई है। मगर न तो जिम्मेदारों ने सर्वे कराया और न ही मरम्मत की पहल की। नगर पालिका कितना भी सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का दावा करे लेकिन शहर की सड़कें अधिकारियों के दावों की चुगली कर रही हैं।
Trending Videos

खास बात तो यह है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकी इन सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। प्लान किया गया है। सड़कों की मरम्मत के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन से स्टेशन मार्ग
बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग में जनेस्मा के पास गिट्टियां उखड़ गई हैं और बड़ा सा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे में अक्सर बाइक सवार गिरकर जख्मी हो जाते हैं। यहीं पर एक पंप हाउस है, जिससे गड्ढे में अक्सर पानी भर जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।
पालिका कार्यालय मार्ग
नगर पालिका परिषद कार्यालय के समीप ही कई जगह रोड में गड्ढे हैं। इस मार्ग पर एक जगह तो बड़ा गड्ढा हो गया है। गिट्टियों के फैले रहने से बाइक फिसलने का खतरा भी बना है। गिट्टियों के चलते लोगों को बचकर निकलना पड़ रहा है।
निबलेट तिराहा से धनोखर मार्ग
निबलेट तिराहा से धनोखर जाने वाले मार्ग में कई जगह गड्ढे हैं। गिट्टियां गायब हो चुकी हैं। रोड की न तो मरम्मत कराई गई और न ही पैच कार्य कराया गया। मुख्य बाजार का हिस्सा होने के कारण लोगों का आवागमन भी खूब रहता है। गड्ढों के कारण न सिर्फ आवागमन में परेशानी होती है बल्कि हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed