{"_id":"6182e347f8c4f106af2c6c74","slug":"crime-barabanki-news-lko603080791","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से सड़क तक होगा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से सड़क तक होगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बाजार से सड़क तक पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। छिनौती व चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है तो बाजार से लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस व पीएसी के जवान लगाए गए हैं।
दीपावली की सुरक्षा के संबंध में पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर है। थाना प्रभारियों को निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश हैं तो उच्चाधिकारी भी उस पर नजर बनाए हुए हैं। बाजार की भीड़ के बीच सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
वहीं अधिकारी भी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की टोह ले रहे हैं। सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है। बाजार से खरीदारी कर लोग सुरक्षित अपने घर पहुंचें। दीपावली पर चोरी व छिनैती की घटनाएं न हो इसको लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग और बढ़ाई गई है। दीपावली पर जुआ के खेल पर भी रोक लगाई जाएगी। हर छोड़ी-बड़ी सूचना पर मौके पर एसओ को पहुंचने के निर्देश हैं।
अस्पताल की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर ही मिलेगा इलाज
दीपावली को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कोई अलग से इंतजाम तो नहीं है। मगर, अस्पताल प्रशासन हमेशा की तरह तैयार रहने का दावा कर रहा है। दीपावली पर पटाखों की चपेट में आने से झुलसने व झालर आदि लगाने के समय छत से गिरने के साथ सड़क हादसों की संख्या काफी बढ़ जाती है।
ऐसे में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी व फिर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया जाता है। मगर, इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने ना कोई अलग से व्यवस्था की गई है और ना ही बेड की संख्या बढ़ाई गई है।
ऐसे में अस्पताल आने वालों का स्ट्रेचर पर ही इलाज होगा। इस संबंध में सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी बड़े से बड़े हादसे से निपटने के लिए हमेशा तैयारी रही है। दीपावली पर भी इमरजेंसी में चिकित्सकों समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहेगा।
Trending Videos