सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

सराफा दुकान से दो लाख की टप्पेबाजी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। धनतेरस पर मंगलवार को सराफा की दुकान में ग्राहक बन पहुंच टप्पेबाज दो लाख रुपये के सोने के लॉकेट से भरे डिब्बे पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी होने पर सराफा व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos

टप्पेबाजी की यह घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र बाबागंज की है। यहां पर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी ओमकार सोनी की बाबागंज कस्बे में सराफा की दुकान है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर में दुकान पर उसका बेटा प्रियांशु मौजूद था। इस दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों ने सोने की चेन व लॉकेट दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक नई डिजाइन की चेन व लॉकेट की मांग कर देखा। इस दौरान उन्होंने एक आभूषण भी खरीदा। लेकिन रुपयों के लेन-देन में बेटे का उलझाकर दो लाख रुपये कीमत के सोने के लॉकेट से भरा डिब्बे पर हाथ साफ कर दिया।
मगर, दूसरे ग्राहक के लॉकेट मांगने पर जब डिब्बे की तलाश की तो वह गायब था। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि बाबागंज बाजार स्थित सराफा की दुकान से ग्राहक बन आए दो युवकों ने सोने के लॉकेट चोरी कर ले गए। जिसकी सूचना पर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed