सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rape with a teenager going to see the goddess statue

देवी प्रतिमा दर्शन के लिए जा रही किशोरी से दुष्कर्म

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rape with a teenager going to see the goddess statue
विज्ञापन
तिंदवारी। देवी प्रतिमा के दर्शन को जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म हो गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि 15 वर्षीय किशोरी बुधवार की रात देवी दर्शनों को जा रही थी। रास्ते में अंधेरे का लाभ उठाकर गांव के एक युवक ने उसे मुंह दबाकर एक मकान में घसीट लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
Trending Videos

किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। पिता ने यूपी-112 को फोन से घटना की जानकारी दी। गुरूवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय के विरुद्ध दुष्कर्म व पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। बेंदा चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। एक अन्य घटना में गुरुवार की दोपहर किशोरी सामान लेने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटेलाल ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटेलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed