{"_id":"6186bbbcd982de1f5649ec5d","slug":"crime-banda-news-knp6624251124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब हमले में मां-बेटी समेत चार महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब हमले में मां-बेटी समेत चार महिलाएं झुलसीं
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने किशोर पर तेजाब फेंक दिया। किशोर तो बच गया, लेकिन वहां मौजूद मां-बेटी समेत चार महिलाएं तेजाब से झुलस गईं। झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया। दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। तेजाब से हमले की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कैलाशपुरी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पड़ोसी फल विक्रेता को यह नागवार गुजरा तो उसने बच्चों को मना किया। यहां किराए पर रह रहे बृजेश सिंह के पुत्र वैभव (16) ने विरोध किया तो विवाद हो गया।
फल विक्रेता घर के अंदर जाकर लोटे में तेजाब ले आया और वैभव पर फेंक दिया। वैभव ने घर में घुसकर जान बचाई। लेकिन दरवाजे पर बैठी उसकी मां रानी सिंह (37), बहन लक्ष्मी सिंह (17) सहित पड़ोस की शोभा (70) व उसकी बहू मीनाक्षी (30) तेजाब से गंभीर रूप से झुलस गईं। आरोपी भाग निकला। परिजनों ने मां-बेटी समेत चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रानी व मीनाक्षी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शोभा व लक्ष्मी अभी भर्ती हैं।
उधर, तेजाब से हमले की सूचना पर एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। तेजाब से झुलसी महिलाओं से घटना की जानकारी ली। इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृजेश सिंह की तहरीर पर आरोपी गुल्ली तिवारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos