सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP leaders create ruckus at Samtaliya police station

Bahraich News: समतलिया पुलिस चौकी पर भाजपा नेताओं का हंगामा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders create ruckus at Samtaliya police station
बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्याकर्ता। - फोटो : बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्याकर्ता।
विज्ञापन
चरदा। नवाबगंज की समतलिया चौकी पर बृहस्पतिवार देर रात एक भाजपा कार्यकर्ता का चालान काटे जाने से नाराज पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। करीब 11 बजे शुरू हुआ विवाद देर रात तक चला और चौकी परिसर में धरना-प्रदर्शन के बीच पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई।

भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख की बाइक का पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात ढाई हजार रुपये का ई-चालान काट दिया। आरोप है कि कार्यकर्ता खेत की ओर जा रहा था, तभी समतलिया चौकी पुलिस ने उसे रोक लिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ता द्वारा खुद को भाजपा से जुड़ा बताने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की और धमकाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपईडीहा महाराज दीन वर्मा और नवाबगंज मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह समर्थकों के साथ चौकी पहुंच गए। चौकी परिसर में धरना देते हुए नेताओं ने चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार सोनकर पर आम लोगों को बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Trending Videos

मंडल महामंत्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ने पर थाना प्रभारी रमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे और नेताओं को शांत कराया। बाद में क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुंप सिंह के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन के बाद देर रात धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed