{"_id":"5f36dbbb8ebc3e3cea2026b6","slug":"police-alert-checking-of-independence-day-baghpat-news-mrt496217275","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलर्ट, चेकिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलर्ट, चेकिंग की
विज्ञापन
विज्ञापन
- रात में जिले में बढ़ाई गश्त, चौराहों पर की गई गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जिले में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी की जा रही है। रात में नगर में गश्त बढ़ा दी गई।
सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस को अलर्ट कर दिया है। जिले की सीमाओं व मुख्य चौराहों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बालैनी में हिंडन चौकी, निवाड़ा चेक पोस्ट, ककड़ीपुर बार्डर, डूंडाहेड़ा बार्डर, पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, बरवाना चेकपोस्ट, नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर पुलिस कर्मियों को सघन चेकिंग करने की हिदायत दी गई है। स्वतंत्रता पर्व को देखते हुए रात में गश्त बढ़ाई गई है। पर्व पर असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
रेल कर्मियों के लिए ट्रेन का हुआ ट्रेन का संचालन
अग्रवाल मंडी टटीरी। शुक्रवार को दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर शामली से नई दिल्ली तक एक सीएनजी ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। मेरठ-बागपत रोड स्थित स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि रेलवे की ओर से रेलवे कर्मचारियों के लिए एक गाड़ी का संचालन शुरू किया गया है। शामली से दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे तथा शाम को दिल्ली से शामली की ओर आते समय सात बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचेगी। इस गाड़ी में सिर्फ रेलवे कर्मचारी ही सफर करेंगे।
Trending Videos