सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Encroachments removed from the 84-Kosi Parikrama Path; construction of the drain begins

Ayodhya News: 84 कोसी परिक्रमा पथ पर अतिक्रमण हटा, नाले का निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 12 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from the 84-Kosi Parikrama Path; construction of the drain begins
अतिक्रमण हटते ही नाले की खुदाई।
विज्ञापन
महबूबगंज। विकास खंड मया की ग्राम सभा शेरवा में शुक्रवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने 84 कोसी परिक्रमा पथ पर प्राकृतिक बहाव में अवरोध हटा दिया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में जेसीबी का उपयोग कर की गई। बरसात में जलभराव की स्थिति से बचने के लिए यह नाला बनाना आवश्यक था।


नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा पथ के निर्माण के कारण प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा था। पिछले एक साल से इस मुद्दे पर आम सहमति नहीं बन पा रही थी। सभी पक्षकारों की शिकायतों का निवारण कर सहमति बनाई गई। अतिक्रमणकारियों ने राजस्व और पुलिस बल के कड़े रुख को देखते हुए तत्काल सहमति दे दी। 84 कोसी मार्ग का निर्माण कर रही केसीसी कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि नाले में ह्यूम पाइप डालकर इसे 500 मीटर तक भूमिगत बनाया जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक सूर्यदत्त चौधरी, मधुराम शर्मा, पंकज कुमार और अजीत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed