{"_id":"57507c824f1c1b7d2f108f82","slug":"then-the-heat-began-to-climb-attitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चढ़ने लगे गर्मी के तेवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर चढ़ने लगे गर्मी के तेवर
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
चटक धूप से बचाव करतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी पानी के बाद मौसम ने अपना रुख नरम कर लिया था। इससे तापमान में गिरावट आ गई थी। गुरुवार को फिर से गर्मी के तेवर चढ़ने लगे। गुरुवार को तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। कड़क धूप से लोग खासे परेशान हुए ।
तीन दिन से आसमान में सुबह शाम बादल रहने से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की थी। मौसम वैज्ञानिकाें ने चार जून तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। गुरुवार को चटक धूप ने तापमान में बढ़ोत्तरी कर दी। गुरुवार को बढ़े तापमान ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। लोग गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर निकले।
मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार का कहना है कि 11 जून से बारिश होने की प्रबल संभावना है। चार जून तक बूंदाबांदी के ही आसार हैं। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
Trending Videos