सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mosques thronged on the first Friday, carrying a message of worship.

Amethi News: पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा सैलाब, इबादत का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mosques thronged on the first Friday, carrying a message of worship.
विज्ञापन
कमरौली। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे पर क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। नूर मस्जिद, जामा मस्जिद, उमर मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में रोजेदारों ने अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा की।
Trending Videos

मौलाना जामिन ने कहा कि रमजान का पहला अशरा रहमत का होता है। इन 10 दिनों में अधिक से अधिक कुरान पढ़ने, दुआ करने और अल्लाह से रहमत मांगने पर जोर दिया गया। उन्होंने लोगों से दान देने, अच्छी आदतें अपनाने और अपने आचरण को बेहतर बनाने की अपील की। साथ ही गीबत (पीठ पीछे बुराई) से बचने की नसीहत दी और दरूद शरीफ अधिक पढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूर मस्जिद के इमाम मौलाना अफ्फान ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे अजान के बाद तकरीर हुई और फिर खुतबा पढ़कर नमाज अदा की गई। इस दौरान अमन-चैन, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इससे पहले 19 फरवरी को सहरी के बाद रोजेदारों ने पहला रोजा रखा और शाम को इफ्तार कर इसे खोला।
वहीं जामा मस्जिद कमरौली के मुफ्ती वारिसुल कादरी ने बताया कि रमजान तीन हिस्सों में बंटा है, जिसमें पहला हिस्सा रहमत का है। उन्होंने कहा कि इफ्तार के समय रोजेदार की दुआ खास कबूल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed