सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressman arrested for burning effigy and protesting

पुतला दहन व प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congressman arrested for burning effigy and protesting
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद बढ़ा आक्रोश समाप्त नहीं हो रहा है। बुधवार को पुलिस कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जुटी थी। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंक दिया।
Trending Videos

पुतला फूंकने के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन करने की जिद पर अड़े कार्यकर्ताओं से पुलिस की जमकर तकरार हुई। महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई की जिद पर अड़े कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई जहां से देर शाम सबको रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों की लखीमपुर में हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर सीतापुर पीएसी के गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया है। महासचिव समेत 11 नेताओं को शांतिभंग के अंदेशे में गिरफ्तार किए जाने से बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया।
प्रदेश सरकार की मनमानी, महासचिव को जबरन गिरफ्तार रखने व पीड़ित परिवार से न मिलने देने पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन पर उतर आए। शहर स्थित केंद्रीय कार्यालय से निकलते ही पुलिस ने बैरियर लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक चल ही रही रही थी कि कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया।
सीएम का पुतला फुंकता देख पुलिस के होश उड़ गए। आननफानन पुतला छीनकर आग बुझाई गई तो कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तकरार बढ़ गई। महासचिव की रिहाई तक शहर में विरोध प्रदर्शन करने की जिद पर अड़े कई कार्यकर्ताओं को जिले में लागू धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस ले गई जहां देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, प्रशांत, अवनीश मिश्र सेनानी, अभिषेक सिंह उर्फ पंकज, आशा पांडेय, पुष्पा दुबे व दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की सूचना पर सुबह से ही पार्टी कार्यालय के पास कई थानों की फोर्स, क्यूआरटी व पीएससी के जवान तैनात कर दिए गए थे। बड़ी संख्या में फोर्स देख कांग्रेस कार्यालय के पास रहने वाले लोग दहशत में दिखे। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात होने के बावजूद कांग्रेसी सीएम का पुतला फूंकने में कैसे सफल हो गए, यह लोगों के बीच पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइंस में देर शाम तक रोकने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गिरफ्तारी की गई थी।
इन्हौना में भी पार्टी महासचिव तथा यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद से जिले के कांग्रेसी आक्रोशित हैं। बुधवार को तिलोई ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश अग्निहोत्री व जिला उपाध्यक्ष परमानंद मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी प्रियंका गांधी से मिलने के लिए सीतापुर जाना चाह रहे थे।
इसी बीच एसओ शिवरतनगंज विवेक सिंह व उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर कांग्रेसियों को आगे जाने से रोक दिया। इस बीच पुलिस व कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। बावजूद इसके कांग्रेसी अपने नेता के पास जाने की जिद पर अड़े रहे। एसओ ने सभी को सेमरौता कस्बे में बल पूर्वक रोककर हिरासत में ले लिया। देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।
जायस में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने पर बुधवार को पार्टी के अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष रजवाड़ी प्रसाद पासी अपने कई समर्थकों के साथ सीतापुर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के समीप रोक लिया। सीतापुर जाने की जिद पर अड़े कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर जिलाध्यक्ष के घर पहुंची और वहीं सभी को नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed