सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Copying material seized from the exam center

परीक्षा केंद्र में पकड़ी गईं नकल सामग्री

अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 01 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में तमाम सख्ती के बावजूद नकल माफिया पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद के निरीक्षण में जेडीजेबी इंटर कॉलेज धनवारी खेमापुर में न सिर्फ विषय शिक्षक पकड़ में आए, बल्कि परीक्षा केंद्र परिसर में नकल सामग्री पाई गई। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन कक्ष निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा तीन अन्य विद्यालयों में परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ी फटकार लगाई। उधर प्रथम पाली व दूसरी पाली में कुल 6 हजार 505 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Trending Videos

 
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया का नेटवर्क कितना मजबूत है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन के तमाम दिशा-निर्देशों के बाद भी तमाम परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था व मनमानी बरती जा रही है। एक दिन पहले सोमवार को आलापुर विकास खंड स्थित एक विद्यालय में जहां डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा ने छापेमारी कर एक मुन्नाभाई को पकड़ा था, वहीं मंगलवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद कमला चौहान ने एक परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान विषय शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में पकड़ लिया। इसके अलावा कार्यालय से नकल सामग्री भी बरामद हुई। इस पर न सिर्फ केंद्र व्यवस्थापक, बल्कि तीन कक्ष निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने का निर्देश दिया। मंगलवार सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा का जायजा लेने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद कमला चौहान सबसे पहले अंबेडकरनगर के जेडीजेबी इंटर कॉलेज धनवारी खेमापुर पहुंची। टीम को देखते ही केंद्र पर अफरातफरी मच गई। जांच के दौरान तीन कक्ष निरीक्षक विषय शिक्षक पाए गए। इसके अलावा परीक्षा केंद्र परिसर में नकल सामग्री भी बरामद हुई। इस पर श्रीमती चौहान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्र व्यवस्था अनिरुद्ध सिंह, कक्ष निरीक्षक वीरभद्र सिंह, रामनयन वर्मा व धीरेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने का निर्देश डीआईओएस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमती चौहान ने इसके बाद शुभम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरवन, खेमराज इंटर कॉलेज खेमापुर, प्रभा इंटर कॉलेज अहिरौली, गौरव रामअनुज इंटर कॉलेज गौराबसंतपुर व रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी का भी जायजा लिया। इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था नियम के अनुसार नहीं मिली। इस पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ी फटकार लगाते हुए इसमें सुधार का निर्देश दिया। उधर डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में कुल 37 हजार 697 परीक्षार्थियों को भाग लेना था, लेकिन 33 हजार 545 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। 4 हजार 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र में 16 हजार 948 के सापेक्ष 14 हजार 656 उपस्थित रहे।  इसमें 2 हजार 392 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कृषि भौतिकी में 369 के सापेक्ष 322 ने परीक्षा दी, जबकि 47 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सामान्य आधारित विषय की परीक्षा में 543 के सापेक्ष 529 ने परीक्षा दी, जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 6 हजार 505 परीक्षार्थी मंगलवार को अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed