{"_id":"6a1b14d298bcb1fe3906a00f","slug":"bloody-clash-between-two-parties-over-land-eight-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157509-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल
विज्ञापन
राजितराम।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आलापुर। आलापुर क्षेत्र के सहारामऊ ग्राम पंचायत में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में सात को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एक पक्ष के राजाराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के रामलोटन, अमित कुमार, सुनीता, चंद्रावती, अंकित और रोली समेत अन्य लोगों ने उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे राजाराम, लालमन समेत अन्य लोग घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष की चंद्रावती ने आरोप लगाया कि राजाराम, रजत, रामराज, भवन, लालमन, देवमणि और मुकेश समेत अन्य लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। खेत की जमीन को लेकर कहासुनी के बाद विपक्षी पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे इसमें अमित कुमार, रोली और चंद्रावती घायल हुए।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया जहां से सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की की ओर से कुल 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर रितेश पांडेय ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos