{"_id":"6a1b142bf5b1f406a8025a7d","slug":"a-reward-of-25-thousand-for-looting-from-traders-with-a-firearm-led-to-arrest-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-157522-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: असलहे के बाल पर व्यापारियों से लूट में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: असलहे के बाल पर व्यापारियों से लूट में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में व्यापारियों से लूट करने का इनामियां बदमाश ओम कन्नौजिया। स्रोत पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज के बिड़हर पुल पर कपड़ा व्यापारियों से 18.40 लाख रुपये की लूट में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश बसखारी के हनुमानगढ़ी निवासी ओम कन्नौजिया को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब तक आठ बदमाशों को जेल भेजने के साथ ही 10 लाख 50 हजार रुपये की रकम बरामद कर चुकी है। बसखारी के राजू यादव और आजमगढ़ के दीपू अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।
जहांगीरगंज के नेवारी दूराजपुर निवासी मो. रईस और उनके मित्र हंसवर के मुंडेरा निवासी मोहम्मद जलाल बिहार में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। 11 अप्रैल को बिहार में कपड़े का बकाया वसूलकर लौटे थे। सुबह 7:45 बजे जहांगीरगंज के बिड़हर घाट पुल से उतरते ही सफेद कार सवार लुटेरों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया था। इसके बाद असलहे के बल पर रईस के बैग में रखे 14.50 लाख और मोहम्मद जलाल के बैग 3.90 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने व्यापारी के सगे भाई (मास्टरमाइंड) सहित छह बदमाशों को पूर्व में जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि 25 हजार के इनामी लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है।
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी का टैबलेट बरामद
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का टैबलेट बरामद किया है। शनिवार देर रात बार्डर चेकिंग और गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामबली सिंह, अनुज यादव तथा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोनू उर्फ मुन्नू (21) निवासी चाढ़ीपुर कला राजेसुल्तानपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक काले रंग का टैबलेट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी जहांगीरगंज में दर्ज चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। (संवाद)
विज्ञापन
Trending Videos