सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sit-in protest demanding the issuance of an advertisement based on the old rules.

Prayagraj News: पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने की मांग पर धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest demanding the issuance of an advertisement based on the old rules.
सिविल लाइंस ​स्थित धरना स्थल परवि​भिन्न मांगों को लेकर धरने परबैठे टीजीटी पीजीटी अभ्यार्थ - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
टीजीटी-पीजीटी का विज्ञापन पुरानी नियमावली के तहत जारी करने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी युवा मंच के बैनर तले अभ्यर्थियों का धरना पत्थर गिरजाघर के पास जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव सहित प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में वार्ता हुई।

इस दौरान उप सचिव संजय सिंह ने कहा कि आयोग योग्यता निर्धारित नहीं करता है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जो भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, उसी आधार पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने कहा कि शासन को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा। जो फैसला छात्रों के हित में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में छात्रों के हित में निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता भर्ती में बिना बीएड डिग्री धारकों को शामिल करने, प्राविधिक कला की योग्यता को पुनः नियमावली में शामिल करने सहित मुद्दों पर विचार करने की जरूरत है। नियमों में बदलाव से पांच लाख से अधिक नौजवान प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, अमित पांडेय, विनय मौर्य, शीतला प्रसाद ओझा, अखिलेश वर्मा, सुशोभित चौरसिया, रिंकी चौहान, रीता केशरवानी, ममता पटेल, अनी यादव, कपिल देव वर्मा, राम नरेश, योगेंद्र पाल, विपिन पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed