{"_id":"6a3061c76b395c6a6402218b","slug":"panasa-kachari-road-in-dilapidated-condition-villagers-furious-allahabad-news-c-417-1-gd11004-7219-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पनासा-कचरी मार्ग जर्जर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पनासा-कचरी मार्ग जर्जर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
पनासा-कचरी मार्ग की बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के पनासा-कचरी मार्ग की जर्जर हालत हादसों का कारण बन गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
करीब दो वर्ष पहले बनी यह सड़क जगह-जगह उखड़ चुकी है। कंक्रीट और गिट्टियां बाहर निकल आने से राहगीरों के लिए यह जानलेवा साबित हो रही है। हाल ही में शिवम तिवारी मोटरसाइकिल से फिसलकर गिर गए, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक दर्जनों लोग इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।
ग्रामीण दिलीप पांडेय, विपिन कुमार पांडेय, वितमन्यु पांडेय, आजाद पांडेय, गौरव पांडेय और राजेश पांडेय समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि यदि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ होता, तो मात्र दो वर्ष के भीतर इसकी यह हालत नहीं होती।