सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nursery ready; waiting for rain for paddy transplantation

Prayagraj News: नर्सरी तैयार, धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nursery ready; waiting for rain for paddy transplantation
करनाईपुर क्षेत्र में बारिश के इंतजार में धान की रोपाई के लिए तैयार धान की नर्सरी
विज्ञापन
कई किसानों की नर्सरी तैयार होने के बाद अब वे धान की रोपाई के लिए बारिश और पानी का इंतजार कर रहे हैं। निजी पंप सेट से सिंचाई के सहारे कुछ किसानों ने 25 से 30 मई के बीच नर्सरी डाल दी थी लेकिन पर्याप्त पानी न मिलने से धान की रोपाई का कार्य ठप पड़ गया है। वहीं 1 से 8 जून के बीच नर्सरी डालने वाले किसान अभी इस इंतजार में हैं कि पौधा कम से कम 15 दिन का हो जाए ताकि यूरिया और डीएपी की टॉप ड्रेसिंग की जा सके।

किसानों का कहना है कि नहरों में 29 जून के बाद पानी आने की संभावना है, ऐसे में नहर पर निर्भर किसान फिलहाल रोपाई का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि समय से पहले खाद डालने पर पौध अधिक बढ़ सकती है, जिससे रोपाई के बाद पौध के गिरकर सड़ने की आशंका रहती है। जिन किसानों के पास निजी बोरिंग और पंप सेट से सिंचाई की सुविधा है, वे सीमित रूप से रोपाई कर रहे हैं। रामसजीवन सहित कई किसानों की नर्सरी तैयार है लेकिन पानी के अभाव में रोपाई रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश न होने से नर्सरी तैयार हो गई है लेकिन धान की रोपाई पूरी तरह रुक गई है। अगर समय पर बारिश हो जाए तो खेतों में पानी भरते ही रोपाई का कार्य तुरंत शुरू हो जाएगा और हम लोगों को राहत मिलेगी।-- राय साहब मोहनलाल भारतिया किसान, कहली सत्ती गांव
विज्ञापन



- हमलोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होते ही खेतों में पानी भर जाएगा और धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा, जिससे खेती को नई दिशा मिलेगी। --किसान दुर्गा प्रसाद तेजपुर गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed