सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jammu Mail ran again from Subedarganj to Katra

Prayagraj News: सूबेदारगंज से कटड़ा के लिए फिर दौड़ी जम्मू मेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Jammu Mail ran again from Subedarganj to Katra
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी और अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। सूबेदारगंज से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली जम्मू मेल (ट्रेन संख्या 20433) का संचालन सोमवार से फिर से पुराने मार्ग से शुरू हुआ है।

प्राकृतिक आपदा के कारण पिछले कुछ महीनों से ट्रेन को अंबाला तक ही चलाया जा रहा था। सोमवार को यह ट्रेन सीधे कटड़ा के लिए रवाना हुई।यात्रियों में इस ट्रेन को लेकर इस कदर उत्साह है कि जुलाई में अब केवल आरएसी सीटें बची हैं और कंफर्म टिकट अगस्त महीने में ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूबेदारगंज से चलने वाली ट्रेन संख्या 22431 उधमपुर सुपरफास्ट (शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस) का संचालन भी मंगलवार से होगा। सप्ताह में दो दिन (मंगलवार और शनिवार) चलने वाली इस ट्रेन में अगले कई दिनों तक लंबी प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन

ट्रेन में 28 जुलाई और उसके बाद ही कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं। इन दोनों ट्रेनों के पुराने रूट पर संचालन से जम्मू और उधमपुर जाने वाले सैनिकों, व्यापारियों और आम यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed