सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Including bogus bomb threat note then placed mad

सिरफिरे ने फिर धमकी भरे पत्र समेत रखा फर्जी बम

अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार महीने से पुलिस के लिए सिरदर्द बने सिरफिरे शख्स ने फिर वही कारस्तानी की है। शनिवार दोपहर यमुनापार के खीरी इलाके में एक मंदिर के पास वैसा ही फर्जी बम रखा मिला। एक महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। खबर पाकर पहुंची खीरी पुलिस ने उसे पहले तालाब में फेंक दिया। फिर बाहर निकालकर चेक किया तो पता चला कि सिरफिरे ने दहशत पैदा करने के लिए बोतल में तार जोड़कर यह करतूत की है। बोतल के भीतर धमकी भरा एक पत्र भी मिला जिसमें इस बार रेल मंत्री की बजाय मेडिकल फील्ड की बात लिखी है।
Trending Videos


खीरी इलाके के सीकी गांव का वाकया है। वहां एक हनुमान मंदिर है। शनिवार सुबह गांव की शकुंतला मंदिर पर पहुंची तो चबूतरे के पास ही उसे लाल-पीले रंग के टेप, तारों से घिरा एक डिब्बा जैसा दिखा। उसे बम समझकर महिला इस कदर घबरा गई कि उसके हाथ-पांव कांपने लगे। हाथ से पूजा की थाली छूट गई। वह चीखकर वहां से भागी। बात फैली तो वहां भीड़ लग गई। कुछ देर बाद खीरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार राय भी पहुंच गए। उन्होंने पहले उस संदिग्ध बम को निष्क्रिय करने के इरादे से पास के तालाब मेें फेंक दिया। करीब घंटे भर बाद पुलिस ने उसे निकालकर चेक किया तो साफ हो गया कि यह बम नहीं है बल्कि उसी सिरफिरे व्यक्ति की कारस्तानी है। फर्जी बम खोलने पर पता चला कि कोल्ड ड्ंिक माजा की आधा लीटर की बोतल पर लाल, हरे, पीले टेप चिपकाने के साथ ही तार जोड़े गए थे। बोतल के भीतर ही एक पेज का पत्र था। उस पर अंग्रेजी के अक्षरों में लिखा था- किसी भी सूरत में स्टेटमेंट मत देना कि वो पागल है। तुम तो जानवर से भी बदतर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस्मत वाले हो जो तुम्हारा डिपार्टमेंट लिस्ट में नहीं आया वरना पहले मेडिकल का फील्ड ही सुधर जाता। पुलिस ने इस पत्र और फर्जी बम के बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी। चार रोज पहले ही मेजा के कोटहा गांव में स्कूल की चहारदीवारी के पास फर्जी सिलेंडर बम और पत्र मिला था जिसमें 48 घंटे में मांग नहीं पूरी होने पर धमकी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed