{"_id":"6a30616aa3938663580f2c13","slug":"143-lakh-teacher-posts-vacant-30-lakh-candidates-await-recruitment-allahabad-news-c-3-ald1030-907447-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शिक्षकों के 1.43 लाख पद खाली, 30 लाख अभ्यर्थियों को भर्ती का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शिक्षकों के 1.43 लाख पद खाली, 30 लाख अभ्यर्थियों को भर्ती का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में करीब 1.43 लाख पद खाली हैं। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कई विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षकों की संख्या कम होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षक भर्ती को लेकर छात्र लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं।
प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के 1.32 लाख से अधिक स्कूल हैं। वर्ष 2018 के बाद से इन स्कूलों में कोई नई शिक्षक भर्ती नहीं हुई है। वर्ष 2018 में 68,500 शिक्षकों की भर्ती के मामले में सरकार ने खुद 27 हजार से अधिक पद रिक्त होने की बात स्वीकार की थी।
इसके बाद 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई। यह मामला उच्चतम न्यायालय तक पहुंचा। 12 जून 2020 को उच्चतम न्यायालय में सरकार की ओर से दिए गए हलफनामे में 51,112 पद खाली होने का उल्लेख था। इस प्रकार वर्ष 2020 तक 78 हजार से अधिक शिक्षक पदों की रिक्तता की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए खाली पदों की संख्या 1.43 लाख बताई है। वहीं, उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा, शिक्षकों की कमी से सैकड़ों स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक संसदीय समिति ने भी प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 1.43 लाख शिक्षकों के पद खाली होने की सिफारिश की है। वहीं, बताया जा रहा कि रिक्त पदों में सीधी भर्ती के लिए 59,882 पद हैं, जबकि शेष पदों को पदोन्नति और अन्य माध्यमों से भरा जाना है।
जिले में पांच हजार से ज्यादा स्कूलों में एक ही शिक्षक
शिक्षकों की कमी का सीधा असर स्कूलों पर पड़ रहा है। प्रयागराज में ही करीब 5,694 स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की वर्ष 2025-26 की प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड बैठक में प्रस्तुत उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार, 2585 प्राथमिक और 3109 उच्च प्राथमिक स्कूलों में केवल एक शिक्षक मौजूद हैं।
आठ वर्षों में सीमित भर्तियां और लंबित मामले
बेसिक शिक्षा परिषद में 2018-26 के दौरान हुई प्रमुख शिक्षक भर्तियों पर नजर डालें तो वर्ष 2018 में 68,500, वर्ष 2019 में 69,000 शिक्षकों की भर्ती हुई। इसके बाद वर्ष 2021 से 2026 के बीच 69,000 भर्ती के रिक्त पदों पर पूरक चयन व वर्ष 2023 से 2026 के बीच 12,460 पदों की भर्ती का मामला आरक्षण संबंधी विवादों के कारण न्यायालय में विचाराधीन है।