{"_id":"6a3067db2d37600f7409e94a","slug":"sister-strangled-to-death-after-objecting-to-the-abuse-of-her-brother-in-law-aligarh-news-c-2-gur1004-997839-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जीजा को गाली देने का विरोध करने पर बहन का गला घोंट मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जीजा को गाली देने का विरोध करने पर बहन का गला घोंट मार डाला
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अबरार और उसकी मां। स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन इलाके के आलमबाग में रविवार देर रात रुपये के विवाद में जीजा को गाली देने का विरोध करने पर भाई ने अपनी बहन हुमा (19) की गला घोंटकर हत्या कर दी। जीजा-साले में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अबरार और उसकी मां नजमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक हुमा अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वह करीब डेढ़ महीने से अपने ही मोहल्ले की दूसरी गली में रहने वाले अपने बहनोई बबलू और बड़ी बहन हिना के घर पर रह रही थी। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि विवाद की जड़ पारिवारिक पैसों का लेनदेन था। हुमा के भाई मजदूरी का काम करते हैं।
मृतका की मां ने कुछ समय पहले अपनी बड़ी बेटी हिना के बैंक खाते में 40,000 रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा, बहनोई बबलू के पास उसकी सास के कमेटी के 65,000 रुपये भी बकाया थे। इसी को वापस लेने के लिए रविवार रात विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
रविवार देर रात अबरार नशे की हालत में अचानक बहनोई बबलू के घर धमक पड़ा। उसने आते ही बबलू पर दबाव बनाना शुरू किया और तुरंत 40,000 रुपये की मांग करने लगा। जब बबलू ने इतनी रात को रुपये देने में असमर्थता जताई, तो उसका पारा चढ़ गया। दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। अबरार ने अपने बहनोई के साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट की।
हुमा ने बीच-बचाव करते हुए भाई को गाली देने से रोका तो अबरार आग बबूला हो गया और गुस्से में हुमा को घसीटते हुए जबरन अपने घर ले गया। वहां घर के भीतर पहले बेरहमी से हुमा को पीटा फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बबलू को जब इस बात का अंदेशा हुआ कि हुमा के साथ कुछ गलत हुआ है, तो वह पुलिस को लेकर मौके पर आया। जब पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई, तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गई। हुमा का शव वहां एक चारपाई पर पड़ा हुआ था।
पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में बड़ी बहन हिना की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी भाई अबरार, रिजवान और मां नजमा के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने मुख्य आरोपी भाई अबरार और उसकी मां नजमा को देर रात ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।